![]()
बड़वानी में दीपावली के दौरान सुरक्षा नियमों का उल्लंघन कर घरों में पटाखों का भंडारण करने वालों के खिलाफ राजपुर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने बुधवार रात तीन लाइसेंसधारियों के घरों पर छापा मारकर 60 से अधिक बॉक्स पटाखे जब्त किए। इनकी बाजार कीमत करीब 5 लाख 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले दी थी समझाइश, फिर भी घरों में रखा स्टॉक थाना प्रभारी माधव ठाकुर ने गुरुवार दोपहर बताया कि दीपावली को देखते हुए पटाखा व्यापारियों को पहले ही समझाइश दी गई थी। उन्हें नगरीय और रिहायशी क्षेत्र में पटाखे जमा नहीं करने और सुरक्षित गोदाम में रखने के निर्देश दिए गए थे। गोदाम में आग बुझाने के इंतजाम और सुरक्षा नियमों का पालन करना भी जरूरी बताया गया था। इसके बावजूद कुछ व्यापारियों ने घरों में ही पटाखों का भंडारण कर लिया। तीन घरों पर छापा मारकर जब्त किए पटाखे सूचना मिलने पर राजपुर पुलिस ने टीम बनाकर तीन अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी। इस दौरान नरेंद्र पिता पन्नालाल गुप्ता, धीरज पिता शरद जैन और राजनारायण मंडलोई के घरों से पटाखों के 60 से अधिक बॉक्स जब्त किए गए। पुलिस ने भंडारण की स्थिति और लाइसेंस की शर्तों की भी जांच की। तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। तस्वीरे देखिए… रिहायशी इलाके में भंडारण से हादसे का खतरा थाना प्रभारी माधव ठाकुर ने बताया कि रिहायशी इलाके में पटाखों का भंडारण खतरनाक है। छोटी सी चिंगारी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इससे दुकानदार के परिवार के साथ आसपास रहने वाले लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। उन्होंने अन्य पटाखा व्यापारियों को भी नियमों का पालन करने और सुरक्षित गोदाम में ही पटाखे रखने की चेतावनी दी है। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई जारी रहेगी।
publish_date
तीन घरों से 5.50 लाख के पटाखे जब्त:राजपुर में पुलिस ने 60 से अधिक बॉक्स पकड़े; 3 लोगों पर केस
