दिग्विजय सिंह ने शाजापुर विधायक पर साधा निशाना:बोले- अरुण भीमावद 28 वोटों से जीते, कांग्रेस उम्मीदवार की सीट जबरदस्ती छीनी




शाजापुर में सत्य सनातन यात्रा के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा विधायक अरुण भीमावद के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विधायक 28 वोटों से चुनाव जीते हैं, इसलिए उन्हें इस तरह के मामलों में नहीं पड़ना चाहिए। बेटे को स्थापित करने के आरोप पर दिया जवाब यात्रा से पहले विधायक अरुण भीमावद ने आरोप लगाया था कि दिग्विजय सिंह अपने बेटे को स्थापित करने और राजनीतिक लाभ लेने के लिए धर्म का सहारा ले रहे हैं। प्रेसवार्ता में पत्रकारों ने दिग्विजय सिंह से इस बयान पर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा, “विधायक जी 28 वोटों से चुनाव जीते हैं। इस चक्कर में मत पड़ो।” उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का उम्मीदवार जीता हुआ था, लेकिन विधायक ने जबरदस्ती सीट छीन ली।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *