![]()
दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को आयोजित कांग्रेस की ‘वोट चोरी’ रैली में शामिल नहीं होने पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के 60 पदाधिकारियों को निलंबित कर दिया है। इनमें 9 जिलाध्यक्ष, 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव शामिल हैं। मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने 3 नवंबर को निलंबन आदेश जारी कर सभी पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक सस्पेंड कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि दिल्ली में आयोजित रैली में अनुपस्थित रहने के कारण संगठनात्मक अनुशासनहीनता सामने आई है। भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। आदेश पर मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के हस्ताक्षर हैं। निलंबित किए गए पदाधिकारियों में शिवराज यादव, राजवीर सिंह कुड़िया, योगिता सिंह परिहार, प्रमोद सिंह खरे और नीरज पटेल सहित पांच उपाध्यक्ष शामिल हैं। वहीं रोहित राजोरिया, अब्दुल करीम कुरैशी, विनय पांडे और राहुल हितेश ठाकुर सहित 14 महासचिवों पर भी कार्रवाई हुई है। 9 जिलाध्यक्ष भी निलंबित निलंबित जिलाध्यक्षों में मैहर के सौरभ शर्मा, आगर के पृथ्वीराज चौहान, नीमच के मनमोहन शक्तावत, बुरहानपुर के अर्जुन जंगले, अनूपपुर के मनवेंद्र मिश्रा, गुना के पंचम भील, बड़वानी के आदित्य गोयल, छतरपुर के मनवेंद्र सिंह परमार और भिंड के मनीष पुरोहित शामिल हैं।
publish_date
दिल्ली रैली में नहीं पहुंचे एमपी के 60 युवा कांग्रेसी:9 जिलाध्यक्षों सहित 5 उपाध्यक्ष, 14 महासचिव और 32 सचिव हुए सस्पेंड
