Headlines

दीपोत्सव पर गिरिराज को लगा 56 व्यंजनों का भोग:हनुमान धाम मंदिर में सजा छप्पन भोग, देर रात तक दर्शन और प्रसादी के लिए पहुंचे श्रद्धालु




दीपावली के पांच दिवसीय उत्सव के समापन पर मंगलवार रात शहर के ओवरब्रिज स्थित पीपल मोहल्ला के प्राचीन श्री हनुमान धाम मंदिर में अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग लगाया गया। भगवान गिरिराज को 56 तरह के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। फूलों और रोशनी से सजे मंदिर में भगवान की झांकी सजाई गई। देर रात तक श्रद्धालु दर्शन और अन्नकूट प्रसादी के लिए पहुंचते रहे। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद प्रसादी बांटी गई। नई पीढ़ी को परंपराओं से जोड़ने का प्रयास आयोजन समिति के सदस्य लखन बेस ने बताया कि दीपावली के बाद मंदिर में हर साल अन्नकूट महोत्सव और छप्पन भोग का आयोजन किया जाता है। जनसहयोग से होने वाले इस कार्यक्रम में क्षेत्र के श्रद्धालु शामिल होते हैं। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों के जरिए नई पीढ़ी को परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास किया जाता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *