![]()
देवउठनी ग्यारस पर 20 नवंबर को जिले में होने वाले सामूहिक विवाह आयोजनों के बीच बाल विवाह की आशंका को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है। कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने बाल विवाह रोकने के लिए सख्त निगरानी और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जिला, विकासखंड और ग्राम पंचायत व वार्ड स्तर पर तीन तरह के निगरानी दल बनाए गए हैं। मध्यप्रदेश बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत सभी संबंधित विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन की नजर सामूहिक विवाह आयोजनों के साथ उन जगहों पर भी रहेगी, जहां बाल विवाह होने की आशंका है। निगरानी दलों को सूचना मिलने पर तुरंत कार्रवाई करनी होगी। बाल विवाह की सूचना इन नंबरों पर दें प्रशासन ने आम लोगों से भी बाल विवाह रोकने में सहयोग करने की अपील की है। जिले में कहीं भी बाल विवाह की जानकारी मिलने पर हेल्पलाइन नंबर 181, 1098 और 112 पर सूचना दी जा सकती है। इसके अलावा स्थानीय कंट्रोल रूम, महिला एवं बाल विकास विभाग या बाल विवाह मुक्त भारत पोर्टल wcd.gov.in पर भी शिकायत की जा सकती है। तीन स्तर पर निगरानी दल बनाए
publish_date
देवउठनी ग्यारस पर बाल विवाह कराने वालों पर रहेगी नजर:जिले में तीन स्तर पर बनाई निगरानी टीम, सूचना देने हेल्पलाइन नंबर किया जारी
