![]()
देवास की चंद्रतारा कॉलोनी में बुधवार रात नाहर दरवाजा पुलिस ने एक मकान पर छापा मारकर लाखों रुपए के पटाखे जब्त किए। पुलिस को सूचना मिली थी कि रिहायशी इलाके में बिना अनुमति के पटाखों का अवैध स्टॉक किया गया है और वहीं से उनकी बिक्री भी की जा रही है। खबर मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली और बड़े पैमाने पर पटाखे जब्त किए। नाहर दरवाजा पुलिस ने यह पूरी कार्रवाई रात 8 बजे से लेकर 10 बजे के बीच की। पुलिस ने मौके से करीब 8 लाख रुपए से अधिक कीमत के पटाखे जब्त किए हैं, जिनमें लगभग 70 अलग-अलग तरह की वैराइटी शामिल हैं। यह कार्रवाई चंद्रतारा कॉलोनी निवासी रजत अग्रवाल के निजी मकान पर की गई, जहां एक कमरे में पटाखों का भारी स्टॉक छिपाकर रखा गया था। आरोपी पर केस दर्ज, आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई नाहर दरवाजा थाना प्रभारी आलोक सोनी ने बताया कि आरोपी रजत अग्रवाल अपने मकान में पटाखों का अवैध रूप से भंडारण कर उन्हें बेच रहा था। पुलिस ने पटाखों का पूरा स्टॉक कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने साफ किया कि शहर में अवैध रूप से पटाखों का स्टॉक करने और बेचने वालों के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा।।
publish_date
देवास में घर से 8 लाख के पटाखे पकड़े:स्टॉक और बेचने पर मकान मालिक के खिलाफ केस
