Headlines

धनतेरस से दीपावली तक बाजार में भारी वाहनों की नो-एंट्री:चार ट्रैफिक प्वाइंट बनाए, किला क्षेत्र में वाहनों की एंट्री बंद




दतिया में धनतेरस और दीपावली पर बाजारों में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। शहर में चार प्रमुख स्थानों पर ट्रैफिक प्वाइंट बनाए गए हैं। यहां से तीन पहिया वाहन, चार पहिया भारी वाहन और टैक्सियों को बाजार क्षेत्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। यह व्यवस्था धनतेरस से लेकर दीपावली तक लागू रहेगी। इन प्वाइंट्स पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। चार जगहों पर रोके जाएंगे वाहन यातायात पुलिस ने टाउनहॉल, पटवा तिराहा, किला चौक ऑटो स्टैंड और सब्जी मंडी मस्जिद के पास ट्रैफिक प्वाइंट बनाए हैं। यहां से आगे टैक्सियों और तीन पहिया वाहनों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। पुलिसकर्मी इन स्थानों पर तैनात रहकर व्यवस्था संभालेंगे। किला क्षेत्र में सभी वाहनों की एंट्री प्रतिबंधित विशेष रूप से किला क्षेत्र में सभी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। किला चौक और पटवा तिराहा क्षेत्र को पार्किंग जोन के रूप में चिह्नित किया गया है। यहां बाजार आने वाले लोग अपने वाहन खड़े कर सकेंगे। टैक्सियों को निर्धारित ट्रैफिक प्वाइंट तक आने की अनुमति रहेगी, लेकिन वे किला चौक तक नहीं जा सकेंगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य बाजार में जाम की स्थिति रोकना और पैदल चलने वाले ग्राहकों को सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराना है। पुलिस ने आमजन से यातायात व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है, ताकि त्योहार के दौरान बाजारों में आवागमन सुचारु बना रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *