Headlines

धनतेरस से पहले रायसेन में बाजार सजा:भारी वाहनों की नो एंट्री; महामाया चौक से इंडियन चौराहे तक लाइटिंग, दीयों की दुकानें लगी




रायसेन में धनतेरस और दिवाली को लेकर शहर का बाजार सजकर तैयार हो गया है। गुरुवार शाम से ही बाजार में रौनक बढ़ने लगी है। धनतेरस पर बाजार में भीड़ और जाम की स्थिति न बने, इसके लिए यातायात पुलिस ने शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया है। दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। यातायात पुलिस ने इंडियन चौराहे पर बैरिकेड्स लगाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो को डायवर्ट किया है। ये वाहन रामलीला मैदान से होते हुए सागर रोड स्थित राधाकृष्ण स्कूल के पास से निकलेंगे। वहीं, सागर तिराहे पर भी तीन यातायात जवानों की तैनाती की गई है। सागर तिराहे की ओर से आने वाले ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो को राधाकृष्ण स्कूल के पास से रामलीला मैदान होते हुए इंडियन चौराहे की ओर भेजा जाएगा। इस व्यवस्था का पालन गुरुवार शाम से ही शुरू कर दिया गया है। नई डिजाइन की झालर और तोरण से सजा बाजार धनतेरस को लेकर शहर के बाजार में भी रौनक दिखाई देने लगी है। महामाया चौक से इंडियन चौराहे और सागर तिराहे तक दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। बर्तनों की दुकानों के साथ आर्टिफिशियल सजावटी सामान की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। दुकानों पर नई डिजाइन के तोरण, बंदनवार, रंग-बिरंगी झालर, लाइट, रंगोली के रंग, देवी-देवताओं की प्रतिमाएं और मिट्टी के दीये बिक्री के लिए सजाए गए हैं। दिवाली की खरीदारी को लेकर दुकानदारों ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *