धार में सड़क किनारे बने चबूतरे पर मोर की मौत:ग्रामीणों ने पानी पिलाकर बचाने की कोशिश की, वन विभाग की टीम ले गई




धार शहर के पास ग्राम जेतपुरा में शुक्रवार को राष्ट्रीय पक्षी मोर मृत अवस्था में मिला। मोर तेजाजी मंदिर के सामने सड़क किनारे बने चबूतरे पर पड़ा था। उसे मृत हालत में देखकर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने शुरुआत में उसे पानी पिलाकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम मोर को अपने साथ ले गई। जानकारी के अनुसार, ग्राम जेतपुरा में तेजाजी मंदिर के सामने सड़क किनारे बने चबूतरे पर ग्रामीणों ने मोर को पड़ा देखा। पास जाकर देखने पर उसमें कोई हलचल नहीं हुई। ग्रामीणों ने उसे पानी पिलाने की कोशिश की, लेकिन उसकी स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया। इसके बाद मोर की मौत होने की जानकारी सामने आई। मौत का कारण स्पष्ट नहीं राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी स्पष्ट जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। ग्रामीणों को भी मौत के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मृत मोर को अपने कब्जे में लेकर चली गई। अब जांच के बाद ही उसकी मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *