धार में सुबह-शाम ठंड, दोपहर में गर्मी:चार दिन से तापमान में उतार-चढ़ाव, गेहूं और चने की फसल पर असर पड़ने की आशंका




धार शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले चार दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है, जबकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी परेशान कर रही है। तापमान में अंतर के चलते लोगों को एक ही दिन में अलग-अलग मौसम का सामना करना पड़ रहा है। सुबह घरों से निकलते समय ठंड का अहसास होता है, वहीं दोपहर में गर्मी बढ़ जाती है। पिछले चार दिनों में सुबह का तापमान कभी 13 डिग्री तक पहुंच रहा है तो कभी 17 से 18 डिग्री के आसपास बना हुआ है। दोपहर में तापमान करीब 32 डिग्री दर्ज किया जा रहा है। गेहूं-चने की फसल पर मौसम का असर मौसम में बदलाव के बीच किसानों की नजरें भी तापमान पर टिकी हैं। रबी सीजन में गेहूं और चने की बोवनी के बाद फसलों की शुरुआती बढ़वार के लिए मौसम महत्वपूर्ण है। गेहूं की फसल के लिए आगे ठंड का बने रहना जरूरी माना जाता है। ऐसे में दिन में बढ़ती गर्मी और तापमान में उतार-चढ़ाव को देखते हुए किसान आने वाले दिनों के मौसम पर नजर रख रहे हैं। अगले कुछ दिन ऐसा ही रहेगा मौसम फिलहाल धार में सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले कुछ दिनों तक मौसम में इसी तरह बदलाव देखने को मिल सकता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *