Headlines

धीरेंद्र शास्त्री ने मैहर SP के साथ क्रिकेट खेला:सनातन संवाद कार्यक्रम करने पहुंचे; मैहर में पहला आयोजन




मैहर में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री गुरुवार देर रात पहुंचे। यहां KJS आवासीय परिसर में उन्होंने मैहर के पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान एसपी ने धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की गेंदों पर चौके-छक्के लगाए। दरअसल, वे यहां शुक्रवार को सनातन संवाद कार्यक्रम के लिए पहुंचे हैं। शुक्रवार को होगा सनातन संवाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सनातन संवाद कार्यक्रम शुक्रवार को मैहर के KJS आवासीय परिसर में होगा। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे से शुरू होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। मैहर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का यह पहला कार्यक्रम है। कार्यक्रम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री धार्मिक, आध्यात्मिक और सनातन परंपराओं से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखेंगे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *