नर्मदा नल चालू कराकर पार्षद महेश चौधरी बने ‘पब्लिक स्टार’:द्वारकापुरी में बंद स्ट्रीट लाइट चालू हुई; आप भी भास्कर समाधान पर समस्या पोस्ट करें




इंदौर के अलग-अलग वार्डों में सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट मददगार साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत सामने आने के बाद जिम्मेदार उस पर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) पार्षद महेश चौधरी बने आज के ‘पब्लिक स्टार’ वार्ड 1 के चंदन नगर स्थित गुजराती कॉलोनी की गली नंबर 8 में गीता पैलेस खेत के पास रहने वाले शोएब खान ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी कि पिछले 8 दिनों से नर्मदा के नल नहीं चल रहे हैं। इससे रहवासियों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 1 के पार्षद महेश चौधरी ने मामले पर संज्ञान लिया और समस्या का समाधान कराया। एप पर शिकायत के बाद द्वारकापुरी में चालू हुई बंद स्ट्रीट लाइट परिवहन नगर में विदुर नगर रोड पर जैन मंदिर के सामने रहने वाले शालीन तिवारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि क्षेत्र की स्ट्रीट लाइट बंद है। इससे रात में सड़क पर अंधेरा रहता था और रहवासियों को परेशानी होती थी। शिकायत सामने आने के बाद वार्ड 82 के पार्षद नितिन कुमार शर्मा (शानू) ने मामले को संज्ञान में लेते हुए बंद लाइट चालू करवाई। पानी, कचरे, उखड़ी सड़क और बैक लाइन की गंदगी से परेशान इंदौरवासी नवलखा: सफाई के बाद भी नहीं उठाया जा रहा कचरा इंदिरा गांधी स्क्वायर पर नवलखा बाजार हाट मैदान के सामने रहने वाले सोमेश ने शिकायत दर्ज कराई है कि सफाईकर्मी झाड़ू लगाने के बाद कचरे का ढेर लगा देते हैं, लेकिन उसे उठाकर नहीं ले जाते। शिकायतकर्ता के अनुसार, सूखे पत्ते और कचरा पेड़ के नीचे जमा रहते हैं। उन्होंने कचरा उठवाने की मांग की है। पलदा: खराब स्ट्रीट लाइट बदलवाने की शिकायत पर नहीं हुई सुनवाई पलदा में तेजाजी चौक के पास अगरबत्ती फैक्ट्री वाली गली में गर्ल बाबा मंदिर के पीछे रहने वाले रवि बघेल ने शिकायत दर्ज कराई है कि अगरबत्ती फैक्ट्री के पास वाले पोल और उससे लगे दो अन्य पोल की स्ट्रीट लाइट खराब हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, लाइट बदलवाने के लिए शिकायत करने के बाद भी अब तक सुनवाई नहीं हुई और न ही लाइट बदली गई। उन्होंने खराब स्ट्रीट लाइट बदलवाने की मांग की है। सुदामा नगर: 5 साल से उखड़ी सड़क, बारिश में भरता है पानी वार्ड 71 के विश्वकर्मा नगर में गणेश मार्ग पर चितोड़ा धर्मशाला के पास रहने वाले रामेश्वर भावसर ने शिकायत दर्ज कराई है कि गली की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। शिकायतकर्ता के अनुसार, बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे घरों तक पहुंचना मुश्किल हो जाता है। उनका कहना है कि सड़क पिछले 4-5 साल से खराब है। उन्होंने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है। सुदामा नगर: बैक लाइन के चेंबर का ढक्कन गायब, पूरी लाइन में गंदगी 60 फीट रोड स्थित भगवती, सुदामा नगर में 378 ए के पास रहने वाले संजय चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है कि बैक लाइन के चेंबर पर ढक्कन नहीं है और पूरी लाइन में गंदगी जमा है। शिकायतकर्ता के अनुसार, इससे आसपास के रहवासियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने चेंबर पर ढक्कन लगवाने और बैक लाइन की सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *