![]()
भोपाल के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इस मंच के जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत पोस्ट होने के बाद संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधि मामलों पर संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) जोन 12 के AHO रवि बाथम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ वार्ड नंबर 43 स्थित रविदास कॉलोनी के शिव मंदिर में मां दुर्गा के पंडाल के पास गंदगी जमा होने की शिकायत विशाल शिवप्रसाद अहिरवार ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि मंदिर में दुर्गा पंडाल के आसपास कचरा और गंदगी फैली हुई थी। इससे धार्मिक स्थल की स्वच्छता प्रभावित होने के साथ श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ था। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद जोन 12 के स्वच्छता प्रभारी (AHO) रवि बाथम ने मामले पर संज्ञान लिया और सफाई कराकर समस्या का समाधान कराया। एप से मिल रहा लोगों को समाधान गोविंदपुरा: लालवानी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में भरा पानी निकाला गोविंदपुरा क्षेत्र के लालवानी कॉम्प्लेक्स के बेसमेंट में करीब 40 दिनों से पानी भरा होने की शिकायत विमल प्रताप सिंह ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बेसमेंट में पानी जमा होने से डेंगू फैलने का खतरा बना हुआ था। कॉम्प्लेक्स में करीब 1500 बच्चे कोचिंग के लिए आते हैं। शिकायत भास्कर समाधान पर पोस्ट होने के बाद वार्ड 58 के पार्षद राकेश यादव ने मामले पर संज्ञान लिया और पानी निकलवाकर समस्या का समाधान कराया। नाली, कचरा और सीवेज व्यवस्था से जुड़ी समस्याएं बरकरार तुलसी नगर: तीन दिन से नाली की सफाई नहीं, गंदे पानी से बीमारियों का खतरा वार्ड क्रमांक 31 स्थित ऑफिसर्स रेजिडेंशियल एन्क्लेव, तुलसी नगर में नाली की सफाई नहीं होने की शिकायत अभिषेक जाटव ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से नाली की सफाई नहीं होने के कारण गंदा पानी एक ही जगह जमा हो रहा है। पानी की निकासी रुकने से क्षेत्र में भीषण बदबू फैल रही है और मच्छरों के साथ संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। अशोका गार्डन: बीएल गुप्ता कॉलोनी में घरों के सामने कचरे के ढेर वार्ड 71 स्थित अशोका गार्डन की बीएल गुप्ता कॉलोनी में घरों के सामने कचरा जमा होने की शिकायत संध्या ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि कॉलोनी में कई दिनों से कचरे के ढेर लगे हुए हैं। गंदगी के कारण क्षेत्र में बदबू फैल रही है और बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। कचरा जमा होने से रहवासियों को रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बागमुगालिया: तीन दिन से नहीं पहुंची कचरा गाड़ी, सफाई व्यवस्था प्रभावित बागमुगालिया में कचरा गाड़ी नियमित रूप से नहीं आने की शिकायत अंजू गुप्ता ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पिछले तीन दिनों से कॉलोनी में कचरा गाड़ी नहीं आ रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कचरा गाड़ी का कर्मचारी उसी समय अपना निजी काम (कार वॉशिंग) भी करता है। इसके कारण घरों में कचरा जमा हो रहा है और रहवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईदगाह हिल्स: PWD कार्यालय के सामने सड़क पर बह रहा सीवेज का पानी ईदगाह हिल्स रोड स्थित डॉक्टर कॉलोनी में PWD कार्यालय के सामने सड़क पर सीवेज लाइन का गंदा पानी बहने की शिकायत शहजाद खान ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सीवेज का पानी सड़क पर बहकर कार्यालय के अंदर तक पहुंच रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू फैल रही है। सड़क पर गंदा पानी जमा होने से आने-जाने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
publish_date
नाली और सीवेज की समस्या का समाधान हुआ:AHO रवि बाथम बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’; कचरा और गंदगी की शिकायतें जिम्मेदारों तक पहुंची
