![]()
इंदौर के अलग-अलग वार्डों से सामने आ रही जनसमस्याओं के समाधान में दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ सेगमेंट लगातार प्रभावी साबित हो रहा है। इसके जरिए नागरिक अपनी समस्याएं सीधे संबंधित विभागों, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा रहे हैं। शिकायत मिलने के बाद जिम्मेदार उसका संज्ञान लेकर कार्रवाई कर रहे हैं, जिससे लोगों को राहत मिल रही है। (आमजन से जुड़ी जनसमस्याएं और शहर की जमीनी हकीकत पोस्ट करने के लिए यहां क्लिक करें…) असिस्टेंट चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नदीम खान बने आज के ‘स्टार ऑफिसर’ नेहरू नगर में सागर अपार्टमेंट, एसबीआई बैंक के पास रहने वाले विजय परमार ने ‘भास्कर समाधान’ पर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पलासिया चौराहे से जंजीरवाला चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर नगर निगम की गाड़ी से कचरा गिर गया था। इससे सड़क पर गंदगी फैल रही थी। शिकायत सामने आने के बाद असिस्टेंट चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नदीम खान ने मामले पर संज्ञान लिया और सड़क से कचरा हटवाया। एप से लोगों को मिल रहा समाधान खजराना: कॉलोनी में खुले चेंबर पर लगाया ढक्कन खजराना की मायापुरी कॉलोनी में शिव बाग कॉलोनी निवासी दीपक चौहान ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि पिछले डेढ़-दो महीने से चेंबर का ढक्कन खुला हुआ था। उनके अनुसार खुले चेंबर में दो बच्चे गिरकर चोटिल भी हो चुके थे। इसके अलावा कचरा गाड़ी और पानी के टैंकर भी गली में नहीं आ पा रहे थे। शिकायत सामने आने के बाद चेंबर पर ढक्कन लगवाया गया। विजय नगर, पलासिया, मुसाखेड़ी रहवासी सड़क, मलबे और गंदगी से परेशान विजय नगर: सड़क के दोनों तरफ नहीं लगे ब्लॉक, सफाई भी बंद पदमश्री डॉ. भक्ति यादव मार्ग स्थित अरण्या नगरनिवासी अर्जुन सिंह गुर्जर ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि सड़क बने करीब 6 महीने हो गए हैं, लेकिन अब तक दोनों तरफ ब्लॉक नहीं लगाए गए हैं। इससे गंदगी फैल रही है। पहले गली में सफाईकर्मी झाड़ू लगाने आते थे, लेकिन पिछले कई महीनों से कोई नहीं आ रहा है। उन्होंने सड़क के दोनों तरफ ब्लॉक लगवाने और नियमित सफाई कराने की भी मांग की है। पलासिया: मकान निर्माण का मलबा जमा, अस्पताल के सामने गंदगी अटल द्वार मेन रोड स्थित विकास नगर निवासी राजेंद्र बंदवाल ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि आसपास मकान निर्माण का मलबा जमा कर दिया गया है। शिकायत के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई। रोज रात में यहां कचरा भी फेंका जा रहा है, जिसे उठाया नहीं जाता। सामने ही अस्पताल होने के कारण मरीजों और आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। मलबे के कारण लोग वहां और कचरा डालने लगे हैं। मुसाखेड़ी: घर के सामने कई दिनों से पड़े ड्रेनेज पाइप मुसाखेड़ी के सहिने नगर निवासी राम कुमार नोरिया ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि घर के सामने ड्रेनेज के पाइप कई दिनों से पड़े हुए हैं। बार-बार कहने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया। उन्होंने त्योहारों को देखते हुए पाइप व्यवस्थित तरीके से हटवाने की मांग की है। सुदामा नगर: बैक लाइन के चेंबर का ढक्कन गायब 60 फीट रोड स्थित भगवती, सुदामा नगर निवासी संजय चौधरी ने शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना है कि बैक लाइन के चेंबर पर ढक्कन नहीं है और पूरी लाइन में गंदगी जमा है। उन्होंने चेंबर पर ढक्कन लगवाने और बैक लाइन की सफाई कराने की मांग की है। पब्लिक को आवाज देने का डिजिटल प्लेटफॉर्म दैनिक भास्कर एप का ‘भास्कर समाधान’ ऐसा डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहां शहरवासी अपने क्षेत्र की सिविक समस्याएं सीधे पोस्ट कर सकते हैं। शिकायत संबंधित विभाग और जिम्मेदारों तक पहुंचती है। समस्या का समाधान होने पर यूजर्स इसकी जानकारी एप पर अपडेट भी कर सकते हैं। अधिकारी भी बता सकेंगे, क्या कार्रवाई की इस प्लेटफॉर्म पर संबंधित अधिकारी अपनी कार्रवाई की जानकारी भी साझा कर सकते हैं। अधिकारी मैप पर शिकायत की लोकेशन देखकर मौके पर कार्रवाई कर सकते हैं और समाधान होने पर एप के जरिए शिकायतकर्ता को इसकी जानकारी दे सकते हैं। ‘भास्कर समाधान’ बदलाव की पहल ‘भास्कर समाधान’ का उद्देश्य शहर की जनसमस्याओं को सीधे जिम्मेदारों तक पहुंचाना है, ताकि आमजन और प्रशासन के बीच बेहतर संवाद हो और समस्याओं के समाधान में तेजी आए।
publish_date
पलासिया चौराहे पर सड़क से कचरा हटा:असिस्टेंट चीफ हेल्थ इंस्पेक्टर नदीम खान बने 'स्टार ऑफिसर'; आप भी करें समस्या पोस्ट
