पाइपलाइन तोड़कर पानी रोका, दो किसानों पर FIR:लोक संपत्ति नुकसान का केस दर्ज, प्रशासन बोला- आगे भी बर्दाश्त नहीं करेंगे




जावर उद्वहजावर उद्वहन सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन तोड़ने के आरोप में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामला मुंदवाड़ा गांव का है। पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने से मुंदवाड़ा और आगे जुड़े सिहाड़ा गांव के किसानों को खेतों की सिंचाई के लिए पानी मिलने में परेशानी हुई। कार्यपालन यंत्री एसपी तिर्की की शिकायत पर मंगलवार को मोघट रोड थाना क्षेत्र की रामेश्वर पुलिस चौकी में केस दर्ज किया गया। बड़ियातुला गांव के दो लोगों पर केस पुलिस ने ग्राम बड़ियातुला निवासी खालिद पिता अय्यूब और खलील पिता अय्यूब के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों पर मुंदवाड़ा में परियोजना की एचडीपीई पाइपलाइन को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। पुलिस ने लोक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पाइपलाइन में टूट-फूट के कारण पानी की सप्लाई प्रभावित हुई। इससे उन किसानों को परेशानी हुई, जो इस परियोजना के पानी से अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। इसका असर मुंदवाड़ा के साथ सिहाड़ा गांव तक पहुंचा। पाइपलाइन खराब होने से सिंचाई व्यवस्था और परियोजना के संचालन में भी दिक्कत आई। एडीएम और एसडीएम कर रहे समीक्षा जावर उद्वहन सिंचाई परियोजना की एडीएम क्षितिज शर्मा और एसडीएम ऋषि सिंघई लगातार समीक्षा कर रहे हैं। परियोजना में कहीं लीकेज, पाइपलाइन टूटने या दूसरी तकनीकी दिक्कत आने पर तुरंत सुधार कराने के निर्देश दिए जा रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि किसानों तक पानी पहुंचाने में आ रही रुकावटों को प्राथमिकता से दूर किया जा रहा है। पाइपलाइन तोड़ी तो होगी कानूनी कार्रवाई प्रशासन ने कहा है कि सिंचाई परियोजना की पाइपलाइन सार्वजनिक संपत्ति है। इससे बड़ी संख्या में किसानों की सिंचाई जुड़ी हुई है। अगर कोई व्यक्ति पाइपलाइन से छेड़छाड़ या तोड़फोड़ करता है और इससे किसानों को पानी मिलने में परेशानी होती है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने साफ किया है कि किसानों के हित और सिंचाई व्यवस्था को नुकसान पहुंचाने वाली गतिविधियां बर्दाश्त नहीं की जाएंगी।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *