![]()
पेटलावद के सांदीपनि विद्यालय में शनिवार को बाल दिवस और गौरव दिवस पर बाल मेले का आयोजन किया गया। विद्यालय में इस तरह का यह पहला आयोजन था। इसमें विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। विद्यालय परिसर में कुल 15 स्टॉल लगाए गए। विद्यार्थियों ने यहां खमण, चाट, रायता, पाइनएप्पल जूस, रसना, नमकीन छाछ, नींबू पानी और आइसक्रीम बेचीं। मेले में गेम के स्टॉल भी लगाए गए। कार्यक्रम का निरीक्षण करने पहुंचीं एसडीएम रितिका पाटीदार ने विद्यार्थियों के स्टॉल से चीजें खरीद कर टेस्ट कीं और उनका उत्साह बढ़ाया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “इस आयोजन से आपको एक नया अनुभव मिल रहा है। एक तरह से आप कम उम्र में ही व्यापार करना सीख रहे हैं। आप सभी का यह प्रयास सराहनीय और अच्छा रहा है।” कार्यक्रम में प्राचार्य पीएल चौहान, विद्यालय का स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।
publish_date
पेटलावद के सांदीपनि विद्यालय में बाल मेला लगा:छात्रों ने लगाए चाट-रायता और पाइनएप्पल जूस के स्टॉल, एसडीएम ने लिया टेस्ट
