Headlines

बक्सवाहा थाने से भागा रेप का आरोपी पकड़ाया:राजस्थान में मजदूरी कर रहा था, मोबाइल नंबर बदलकर रायपुर से अहमदाबाद में छिपा




छतरपुर जिले के बक्सवाहा थाना परिसर से पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ पॉक्सो एक्ट का आरोपी भरत लोधी (30) पकड़ाया है। पुलिस ने आरोपी को राजस्थान के भरतपुर जिले स्थित एक खेत से गिरफ्तार किया है। वह पहचान छिपाकर मजदूरी कर रहा था। फरार होने के बाद आरोपी रायपुर और अहमदाबाद सहित कई शहरों में अपने ठिकाने और मोबाइल नंबर बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिसकर्मियों पर हुई थी कार्रवाई जानकारी के अनुसार, पुलिस ने भरत लोधी को रक्षाबंधन के दिन पॉक्सो एक्ट मामले में गिरफ्तार किया था। 29 अगस्त 2026 को जब उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही थी, तभी वह चकमा देकर बक्सवाहा थाना परिसर से रफूचक्कर हो गया। थाने से आरोपी के भागते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया था। एसपी ने एक प्रधान आरक्षक को निलंबित किया था, जबकि एक जवान पर विभागीय कार्रवाई की गई थी। ग्वालियर से राजस्थान तक पीछा कर पकड़ा बक्सवाहा थाना प्रभारी प्रशांत सेन ने बताया कि पुलिस टीम लगातार आरोपी की लोकेशन तलाश रही थी। सबसे पहले उसके ग्वालियर में छिपे होने की जानकारी मिली, लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले वह राजस्थान भाग निकला। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा करते हुए भरतपुर में दबिश दी और उसे एक खेत से पकड़ा। शुक्रवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। आरोपी पर पुलिस हिरासत से भागने के जुर्म में भारतीय न्याय संहिता की धारा 262 के तहत अलग से केस दर्ज किया गया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *