Headlines

बस-कार की आमने-सामने टक्कर, महिला समेत 3 की मौत:कार सवार पांच साल की बच्ची गंभीर, सीधी से रामपुर नैकिन जाते समय हुआ हादसा




सीधी जिले में शुक्रवार दोपहर डेढ़ बजे वैष्णवी बस और कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला और दो पुरुषों की मौत हो गई, जबकि कार में सवार पांच साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसा चुरहट थाना क्षेत्र में अमरपुर के बेहड़ा मोड़ के पास हुआ। कार सीधी से रामपुर नैकिन की ओर जा रही थी, जबकि बस रामपुर नैकिन से सीधी आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। देखिए तीन तस्वीरें… मौके पर तीन की मौत, बच्ची घायल अवस्था में मिली सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। प्रत्यक्षदर्शी विनय मिश्रा निवासी कुआं ने बताया कि हादसे के बाद तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। बच्ची घायल अवस्था में रो रही थी। मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 और एंबुलेंस को सूचना दी। चुरहट अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर अनूप सिंह के मुताबिक, हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। उस समय मृतकों के नाम और पते की पुष्टि नहीं हो सकी थी। घायल बच्ची ने अपना नाम रानी तिवारी बताया है। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जानकारी जुटा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *