बाइक फिसलने से 60 वर्षीय महिला घायल:पति के साथ जा रही थीं, सिर में चोट लगने पर जिला अस्पताल में भर्ती




शाजापुर के कमरदीपुरा इलाके में बाइक फिसलने से 60 वर्षीय महिला घायल हो गईं। उनके सिर में चोट आई। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सकीना बाई पति ताहिर अली, निवासी मिरकला बाजार, अपने पति के साथ बाइक से जा रही थीं। इसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर फिसलकर गिर गई।
हादसे में बाइक पर पीछे बैठी सकीना बाई के सिर में चोट लगी। घटना के बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज किया गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *