![]()
पन्ना जिले में आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार 26 अक्टूबर को आबकारी उपनिरीक्षक मुकेश पाण्डेय ने पन्ना-अजयगढ़ मार्ग पर दहलान चौकी के पास एक बिना नंबर की बाइक रोकी। इसमें 100 पाव (18 बल्क लीटर) देशी शराब मिली। जब्त शराब और मोटरसाइकिल मिलाकर कुल 72,600 रुपए की संपत्ति जब्त की गई। मोटरसाइकिल से शराब ले जा रहे अतुल पाल (टीकमगढ़) और सत्यम तिवारी (छतरपुर) को पकड़ा गया। दोनों पन्ना के निवासी हैं। उनके खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत मामला दर्ज हुआ है। प्रभारी कलेक्टर उमराव सिंह मरावी, जिला आबकारी अधिकारी मुकेश मौर्य और सहायक जिला आबकारी अधिकारी शंभू दयाल सिंह जाटव के नेतृत्व में यह विशेष अभियान चल रहा है। सागर के बंडा जहरीली शराब कांड के बाद इसे तेज किया गया है। अभियान में अब तक 72 मामले दर्ज कर 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 618 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त हुई है।
publish_date
बाइक से 100 पाव शराब ले जाते 2 आरोपी गिरफ्तार:बिना नंबर के वाहन से कर रहे थे तस्करी
