![]()
बालाघाट के गायखुरी स्थित भगवान सहस्त्रबाहु मंदिर में 16 नवंबर को जयंती मनाई गई। इस मौके पर कलार समाज के लोगों ने शाम 6 से 7 बजे के बीच वैनगंगा नदी में दीपदान किया। मंदिर में दिनभर पूजा-पाठ के साथ बच्चों और महिलाओं के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताएं भी हुईं। मंत्रोच्चार के साथ हुआ हवन-पूजन दोपहर 3 बजे मंदिर में मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन किया गया। इसके बाद बच्चों और महिलाओं के लिए रंगोली और फूल-माला प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतिभागियों ने रंगोली बनाई और फूलों की मालाएं तैयार कीं। कार्यक्रम में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान भी किया गया। समाज की एकजुटता और मदद पर दिया जोर मंदिर समिति के अध्यक्ष राकेश पप्पु दौने ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु समाज के आराध्य हैं। समाज के लोग हर साल जयंती पर उन्हें याद करते हैं। उन्होंने समाज की एकजुटता, विकास और उत्थान पर जोर दिया। दौने ने कहा कि समाज के असहाय और कमजोर वर्ग के लोगों की मदद कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। पदाधिकारी और सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम में सचिव आकाश बोरीकर, उपाध्यक्ष महेश ढोढरे, किशोर सोनेकर, योगेश बिसेन, कोषाध्यक्ष विशाल बोरीकर, मीडिया प्रभारी राहुल बोरीकर, सहसचिव अशोक सोनेकर, भूमेश्वर बोरीकर, कृष्णा दौने और महेन्द्र सोनबिरसे सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे।
publish_date
बालाघाट में कलार समाज ने वैनगंगा नदी में किया दीपदान:भगवान सहस्त्रबाहु जयंती पर पूजन-हवन; बच्चों और महिलाओं के लिए प्रतियोगिताएं हुईं
