![]()
भिंड में पत्नी की मौत के बाद अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहे 56 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। उन्होंने बुधवार को घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया। पुलिस को मृतक के दोनों बेटों के आने का इंतजार है। जानकारी के अनुसार, खड़र गौघाट निवासी प्रहलाद पुत्र रामभरोसे जाटव की पत्नी का करीब तीन महीने पहले अगस्त में निधन हो गया था। इसके बाद से वह उदास रहने लगे थे। परिजनों के मुताबिक, पिछले तीन-चार दिनों से वह ज्यादा तनाव में थे। बुधवार को उन्होंने घर के अंदर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिवपुरी और ग्वालियर में नौकरी करते हैं दोनों बेटे प्रहलाद के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा देवेंद्र शिवपुरी में वन विभाग में वन आरक्षक के पद पर पदस्थ है, जबकि दूसरा बेटा शैलेन्द्र सिंह ग्वालियर में निजी नौकरी करता है। दोनों बुजुर्ग घर पर अपनी दोनों बहुओं के साथ रहते थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई बेटों के पहुंचने के बाद की जाएगी।
publish_date
बुजुर्ग ने जहर खाया, अस्पताल में मौत:भिंड में पत्नी की मौत के बाद तनाव में थे
