Headlines

बुरहानपुर में कल बिजली कटौती:गोविंदपुरम फीडर सुबह 9 से 10 बजे, गायत्री नगर-अन्नपूर्णा फीडर 11 से 12 बजे तक बंद रहेंगे




बुरहानपुर में 4 नवंबर को बिजली कंपनी तीन फीडरों का मेंटेनेंस करेगी। इस दौरान अलग-अलग समय पर बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
11 केवी गोविंदपुरम फीडर का काम सुबह 9 से 10 बजे तक होगा। इस दौरान गोविंदपुरम कॉलोनी और कस्तुरी नगर में बिजली बंद रहेगी।
बिजली कंपनी के सहायक यंत्री (एचटी मेंटेनेंस) रोहित भारती ने बताया कि 11 केवी गायत्री नगर और 11 केवी अन्नपूर्णा फीडर का मेंटेनेंस भी 4 नवंबर को होगा। इन फीडरों की बिजली सप्लाई सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक बंद रहेगी।
इस दौरान अन्नपूर्णा प्रोसेस, हमीदपुरा, अंसार नगर, ताज नगर, मुर्गी फॉर्म, हमीदपुरा होटल वाली डीपी, सूरत वाली डीपी, गुरु गणेश कॉलोनी, अक्षरधाम कॉलोनी, गायत्री नगर, अर्वाचीन स्कूल, पोद्दार फैक्ट्री और निजाम बाग में बिजली बंद रहेगी।
रोहित भारती ने बताया कि काम की जरूरत के अनुसार बिजली बंद रहने का समय कम या ज्यादा हो सकता है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *