भाजपा नेता बोले- मैं वेयरहाउस कॉर्पोरेशन का चेयरमैन, जानते नहीं?:रीवा में टोल कर्मचारियों पर भड़के, कहा- नशे में हो; कर्मचारी बोले- लग तो आप रहे




रीवा के जोगिनिहाई टोल प्लाजा पर मध्यप्रदेश वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन और भाजपा नेता संजय नगाइच का टोल कर्मचारियों से विवाद हो गया। इसका वीडियो मंगलवार शाम सामने आया। इसमें संजय नगाइच कर्मचारियों से कहते सुनाई दे रहे हैं- ‘तुम एमपी वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन को नहीं जानते, नशे में हो क्या?’ इस पर टोल कर्मचारी जवाब देते हैं- ‘नशे में तो आप लग रहे हैं।’ टोल कर्मचारियों के मुताबिक, संजय नगाइच शुरुआत में टोल शुल्क नहीं देना चाहते थे और अपने पद का रौब दिखा रहे थे। इसी बात पर विवाद शुरू हुआ। कर्मचारियों का कहना है कि बाद में उन्होंने टोल शुल्क का भुगतान कर दिया। चेयरमैन बोले- कलेक्टर को फोन लगाओ वीडियो में संजय नगाइच कर्मचारियों से कलेक्टर को फोन लगाने की बात भी कहते सुनाई दे रहे हैं। घटना 17 और 18 अक्टूबर की दरमियानी रात करीब 12:10 बजे की बताई जा रही है। टोल कर्मचारियों ने ही मंगलवार शाम वाट्सएप के माध्यम से वीडियो शेयर किया था। मामले में कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी से प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी ओर से कोई जवाब नहीं मिला। कंपनी ने अधिकारियों से की थी मौखिक शिकायत टोल कर्मचारियों के मुताबिक, घटना के बाद संबंधित MARCO कंपनी ने मामले की मौखिक शिकायत कलेक्टर समेत अन्य अधिकारियों से की थी। कंपनी की ओर से कर्मचारियों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। कर्मचारियों का कहना है कि जब उन्हें लगा कि मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई तो उन्होंने वीडियो सार्वजनिक कर दिया। ड्राइवरों ने लगाए मारपीट और जातिसूचक गाली देने के आरोप दूसरी तरफ, संजय नगाइच की ओर से उनके वाहन चालकों ने टोल कर्मचारियों पर मारपीट, अभद्र व्यवहार और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। चालकों ने जातिसूचक गालियां देने का आरोप भी लगाया है।इनमें सुनील मेहरा (वाहन क्रमांक MP 04 WD 1036) और संतोष सेन (वाहन क्रमांक MP 04 WD 1093) शामिल हैं। संजय नगाइच की ओर से 19 अक्टूबर को थाना प्रभारी को दी गई लिखित शिकायत में भी टोल ऑपरेटर राहुल श्रीवास और टोल इंचार्ज धीरेंद्र सिंह पर अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं। शिकायत में दोनों के खिलाफ FIR दर्ज करने और कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *