भोपाल के पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया:वैशाली नगर में निकला; इंदौर में इसी से 36 लोगों की मौत हुई




भोपाल के वैशालीनगर के पानी में खतरनाक ई-कोलाई बैक्टीरिया मिला है। यह वही बैक्टीरिया है, जिससे इंदौर के भागीरथपुरा में 36 लोगों की जान गई थी। नल के पानी की जांच में यह खतरनाक बैक्टीरिया मिला। भोपाल में पहले भी ई-कोलाई बैक्टीरिया मिल चुका है। खासकर गैस फैक्ट्री के आसपास का पानी दूषित है। नगर निगम रोज पानी की सैंपलिंग करता है। बावजूद कई इलाकों में गंदा पानी सप्लाई किया जा रहा है। ईदगाह क्षेत्र के नियामतपुर में गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। रहवासी ने खुद जांच कराई
बताया जाता है कि वैशाली नगर में कई लोग गंदे पानी की सप्लाई से परेशान हैं। ऐसे में रहवासी विवेक राय ने खुद पानी की जांच कराई। 28 अक्टूबर को पीसीबी की स्टेट रिसर्च लेबोरेटरी की पहली रिपोर्ट में 100 मिली पानी में ई-कोलाई की मात्रा 660 MPN मिली। पानी का ग्रोटेस्केल भी 5.9 एनटीयू मिला, जबकि इसकी अधिकतम सीमा 5 एनटीयू है। इसके बाद 12 नवंबर को इसी लैब में दोबारा सैंपल दिया गया। 13 नवंबर को आई रिपोर्ट में 100 मिली पानी में ई-कोलाई की मात्रा 350 MPN मिली, जबकि यह शून्य होनी चाहिए। रिपोर्ट सामने आने के बाद कॉलोनी के 200 परिवारों ने नल का पानी पीना बंद कर दिया है। अब वे बोतलबंद पानी खरीद रहे हैं। यह स्थिति तब है, जब निगम पूरे शहर में रोजाना 100 से ज्यादा पानी के सैंपल लेने का दावा कर रहा है। रिटायर्ड डिप्टी एनसीआरबी बोले- सरकारी रिपोर्ट गंभीर, निगम की जांच में गड़बड़ी नहीं
रिटायर्ड डिप्टी एनसीआरबी एमके त्रिपाठी ने सरकारी लैब की रिपोर्ट को गंभीर बताया। उनके मुताबिक 28 अक्टूबर की रिपोर्ट के आधार पर रहवासियों ने निगम में शिकायत की। निगम ने 2-3 नवंबर के आसपास के तीन घरों से सैंपल लिए। अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। हालांकि, दो दिन बाद पानी पहले जैसा हो गया। रहवासियों का कहना है कि पेजनल लाइन के पास से सीवेज लाइन गुजरती है। पीछे स्थित वायु नगर के चेंबर ओवरफ्लो होने पर लीकेज से सीवेज का पानी पेयजल लाइन में मिलने की आशंका है। इसी कॉलर नेटवर्क से 9 जोन के 7 लाख लोगों को 1.35 लाख कनेक्शनों से रोज 34 एमएलडी पानी मिलता है। वर्ष 2022 में मिली शिकायतों में भी इस स्तर पर क्लोरीनेशन के बावजूद बैक्टीरिया मिलने से निगरानी पर सवाल उठे थे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *