![]()
मंडला के महाराजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुरा में हुई चोरी की जांच के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 16 साल का एक बालक भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने मंडला के अलावा जबलपुर और डिंडौरी में भी चोरी की वारदातें कबूली हैं। सूने मकानों की रेकी कर करते थे चोरी 30 अक्टूबर को सूरजपुरा निवासी कमलेश धुर्वे पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर काम से ग्राम अहमदपुर गए थे। दोपहर करीब 2:30 बजे लौटे तो घर के मुख्य गेट और दरवाजे का ताला टूटा मिला। पेटी में रखी चांदी की एक जोड़ी पायल, दो जोड़ी बिछिया और 2 हजार रुपए नकद गायब थे। कमलेश की रिपोर्ट पर महाराजपुर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। मुखबिर और ग्रामीणों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने सूरजपुरा में दो मोटरसाइकिलों पर घूम रहे पांच संदिग्धों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने चोरी की वारदातें कबूल कीं। पुलिस के अनुसार, आरोपी अलग-अलग गांवों में घूमकर सड़क किनारे बने सूने और ताला लगे मकानों की रेकी करते थे। मौका मिलने पर ताला तोड़कर चोरी कर फरार हो जाते थे। मंडला के तीन थाना क्षेत्रों में 11 चोरियां कबूलीं पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने निवास थाना क्षेत्र में पांच, मोहगांव में पांच और नैनपुर में एक चोरी करना कबूल किया है। इन मामलों में करीब 21 लाख 29 हजार 700 रुपए का सामान चोरी होने की बात सामने आई है। आरोपियों ने जबलपुर जिले के बरेला और डिंडौरी जिले के मेहंदवानी में भी चोरी करना स्वीकार किया है। अन्य जिलों में हुई चोरियों की जांच की जा रही है। चार आरोपी बालाघाट के, एक नाबालिग भी शामिल गिरफ्तार आरोपियों में करन धुर्वे (20), विजय मरावी (28), मनोज धुर्वे उर्फ किशन (25) और अरबेद उर्फ भूपेंद्र धुर्वे (23) शामिल हैं। चारों बालाघाट जिले के परसवाड़ा थाना क्षेत्र के शेरवार के निवासी हैं। इनके साथ 16 वर्षीय बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चांदी के गहने, नकदी और चोरी में इस्तेमाल की गई दो मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। जब्त सामान की कीमत करीब 1 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों से पूछताछ और अन्य मामलों में चोरी गए सामान की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में महाराजपुर थाना प्रभारी डॉ. जय सिंह यादव सहित निवास, मोहगांव और हिरदेनगर पुलिस की टीम की भूमिका रही।
publish_date
मंडला के 3 थाना क्षेत्रों में 21.29 लाख की चोरियां:5 आरोपी गिरफ्तार; जबलपुर-डिंडौरी समेत 11 जगह चाेरी करना कबूला; 1.90 लाख का सामान जब्त
