Headlines

मंत्री सारंग बोले- जेन-जी देश तोड़ने वालों को जवाब दे:खरगोन में मप्र के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए, बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां




खरगोन में मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को जिला पुलिस लाइन में जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ। इसमें खेल, युवक एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग शामिल हुए। सारंग ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश में विकास और सुशासन के नए आयाम स्थापित हुए हैं। उन्होंने जेन-जी और जेन अल्फा से देश तोड़ने वाली ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने का आग्रह किया। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश गान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां हुईं। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और स्टॉल भी लगाए गए। तस्वीरें देखें… स्वाभिमान पर्व के तहत हुई प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। प्रथम स्थान पाने वाले को ट्रैक्टर, दूसरे स्थान के विजेता को बुलेट मोटरसाइकिल और तीसरे स्थान के विजेता को ई-स्कूटर दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री एवं विधायक बालकृष्ण पाटीदार, बड़वाह विधायक सचिन बिरला, महेश्वर विधायक राजकुमार मेव, जिला पंचायत अध्यक्ष अनुबाई तंवर, नगरपालिका अध्यक्ष छाया जोशी और कलेक्टर गुरु प्रसाद सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *