Headlines

मऊगंज कॉलेज क्लासरूम में अश्लील हरकतें:पहले भी आए थे रील-डांस के वीडियो, प्राचार्य बोले- जांच के बाद कार्रवाई करेंगे




मऊगंज के शासकीय शहीद केदारनाथ महाविद्यालय में क्लासरूम के अंदर कपल्स की अश्लील हरकतों का वीडियो शनिवार को सामने आया है। इस घटना से कॉलेज की अनुशासन व्यवस्था पर फिर सवाल उठ गए हैं। यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी कॉलेज परिसर में छात्राओं के भोजपुरी गानों पर डांस और रील बनाने के वीडियो सामने आए थे। इन घटनाओं ने भी महाविद्यालय की गरिमा पर सवाल उठाए थे। छूट्टी से लौटकर करेंगे जांच
महाविद्यालय के प्राचार्य सोमनाथ पांडे ने बताया कि यह वीडियो उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि वे अभी जबलपुर में छुट्टी पर हैं और रविवार को मऊगंज लौटकर मामले की जांच करेंगे। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। कॉलेज की गरिमा को ठेस पहुंची
प्राचार्य ने यह भी कहा कि ऐसे वीडियो से कॉलेज की गरिमा को ठेस पहुंचती है। लगातार सामने आ रहे इन वीडियो से महाविद्यालय में निगरानी और अनुशासन बनाए रखने की व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *