![]()
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में गुरुवार तड़के भस्म आरती के दौरान भगवान महाकाल का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित देवी-देवताओं की प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान महाकाल का जलाभिषेक कर दूध, दही, घी, शक्कर और फलों के रस से बने पंचामृत से पूजन किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर भगवान को हरि ओम का जल अर्पित किया गया। गुलाब के फूलों की माला अर्पित कपूर आरती के बाद जटाधारी भगवान महाकाल को मस्तक पर रजत चंद्र, भांग, चंदन और गुलाब के फूलों की माला अर्पित की गई। रजत मुकुट और त्रिपुंड धारण कर भगवान का श्रृंगार किया गया। श्रृंगार के बाद ज्योतिर्लिंग को वस्त्र से ढंककर भस्म रमाई गई। फल और मिष्ठान का भोग लगाया भस्म अर्पण के बाद भगवान महाकाल को शेषनाग का रजत मुकुट, रजत मुंडमाल और रुद्राक्ष की माला धारण कराई गई। भांग, ड्रायफ्रूट और आभूषणों के साथ सुगंधित पुष्पों से भगवान का राजा स्वरूप में श्रृंगार किया गया। गुलाब के सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा महाकाल को फल और मिष्ठान का भोग लगाया गया। भगवान महाकाल को भस्म अर्पित भस्म आरती में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महा निर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। मान्यता है कि भस्म अर्पित करने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार रूप में दर्शन देते हैं।
publish_date
महाकाल ने धारण किया राजा स्वरूप…रजत मुकुट-मुंडमाल से किया श्रृंगार:आरती में भांग-चंदन, ड्रायफ्रूट और सुगंधित पुष्पों से सजे बाबा; महानिर्वाणी अखाड़े ने अर्पित की भस्म
