Headlines

मुरैना में विधवा महिला को मिला जमीन पर हक:प्रशासन ने 18 बीघा जमीन को अवैध कब्जे से कराया मुक्त; कीमत 2 करोड़ से ज्यादा




मुरैना जिले की अंबाह तहसील के ग्राम उसेथ में प्रशासन ने विधवा महिला की 18 बीघा से अधिक जमीन को अवैध कब्जे से मुक्त कराकर उसे दोबारा कब्जा दिलाया है। मुक्त कराई गई जमीन का बाजार मूल्य 2 करोड़ रुपए से अधिक बताया गया है। राजस्व न्यायालय में सुनवाई के बाद जारी आदेश के पालन में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्रशासन ने अवैध कब्जा करने के आरोप में चार लोगों पर एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश और अंबाह एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा के मार्गदर्शन में तहसीलदार नरेश शर्मा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। ग्राम उसेथ में शिवा, पत्नी स्वर्गीय रणवीर सिंह तोमर की 18 बीघा से अधिक भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। तहसील न्यायालय में मामले की विधिवत सुनवाई के बाद कब्जा हटाने का आदेश जारी किया गया। मौके पर पहुंचकर दिलाया कब्जा आदेश के पालन में तहसीलदार नरेश शर्मा राजस्व और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने जमीन से अवैध कब्जा हटवाया और भूमि की मेड़बंदी कराकर विधवा महिला को कब्जा दिलाया। प्रशासन की इस कार्रवाई से महिला को अपनी जमीन पर दोबारा अधिकार मिल सका। चार लोगों पर एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड तहसीलदार के अनुसार, जमीन पर किशन सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह, रामकुमार सिंह पुत्र पंचम सिंह, ओमवीर सिंह पुत्र हरिश्चन्द्र सिंह और रामकुमार उर्फ वीडियो पुत्र पूरन सिंह द्वारा अवैध कब्जा किया गया था। प्रशासन ने इन चारों पर एक-एक लाख रुपए का अर्थदंड अधिरोपित किया है। राजस्व और पुलिस की टीम रही मौजूद कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक राजकुमार शर्मा, पटवारी पुष्पेंद्र शर्मा सहित शिवमोहन सिंह तोमर, राजेश तोमर, महावीर करोरिया, सतीश शर्मा, भोला शर्मा, प्रवीण जादौन, गोपाल सनर, पूरन साखवार, रामकिशन और गिर्राज पचौरी सहित अन्य राजस्वकर्मी मौजूद रहे। इसके अलावा करीब 20 कोटवार और पुलिस प्रशासन की टीम भी कार्रवाई में शामिल रही। तहसीलदार नरेश शर्मा ने बताया कि अंबाह तहसील क्षेत्र में अवैध कब्जों को हटाने और शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने का अभियान आगे भी जारी रहेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *