Headlines

युवक से दिनदहाड़े मारपीट, कार में बैठाकर ले गए बदमाश:अपहरण की कोशिश, डेयरी संचालन को लेकर विवाद; 4 आरोपी गिरफ्तार




छतरपुर की चौबे कॉलोनी में दूध डेयरी के विवाद में युवक का अपहरण कर लिया गया। 4 लोग वाइट कार में आए। युवक के साथ मारपीट की। फिर उसे कार में बैठाकर ले गए। घटना का वीडियो भी सामने आया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन पुलिस ने चारों आरोपियों की तलाश कर पेट्रोल पंप के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राकेश यादव जिसका अपहरण किया गया उसे सुरक्षित बरामद कर लिया। तस्वीरों में देखें पूरी घटना… डेयरी संचालन को लेकर हुआ था विवाद यह घटना मंगलवार शाम 6 बजे के बाद हुई। डेयरी संचालकों के बीच आसपास दुकान खोलने को लेकर विवाद चल रहा था। आरोपियों में भज्जू यादव, ब्रजपाल यादव, चंद्रभान यादव और ओम अरजरिया शामिल हैं। इनमें एक नाबालिग भी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *