Headlines

रायसेन कृषि मंडी 10 नवंबर तक बंद रहेगी:आज 20 हजार क्विंटल धान की आवक, पूसा बासमती 5,091 रुपए प्रति क्विंटल बिकी




रायसेन कृषि उपज मंडी में कल धनतेरस से मंगलवार, 10 नवंबर तक धान की नीलामी बंद रहेगी। मंडी में नीलामी बुधवार, 11 नवंबर से फिर शुरू होगी। दिवाली की छुट्टियों और दशहरा मैदान में आतिशबाजी बाजार लगने के कारण मंडी प्रशासन ने यह फैसला लिया है। शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होने से नीलामी बुधवार से शुरू होगी। गुरुवार को दशहरा मैदान में धान की नीलामी हुई। आतिशबाजी की दुकानों के लिए तय जगह छोड़कर ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार लगवाई गई। 200 से ज्यादा किसान धान लेकर पहुंचे। मंडी में करीब 20 हजार क्विंटल धान आया। पूसा बासमती धान 5,091 रुपए प्रति क्विंटल तक बिका। इसका न्यूनतम भाव 4,500 रुपए प्रति क्विंटल रहा। मंडी में धान की आवक लगातार बढ़ रही है। गुरुवार को दो सत्रों में नीलामी हुई और व्यापारियों ने किसानों को भुगतान भी किया। मंडी प्रशासन ने गुरुवार को मुनादी कर किसानों से छुट्टी के दिनों में धान लेकर नहीं आने की अपील की। आसपास के गांवों के किसानों को भी बताया गया कि 10 नवंबर तक नीलामी बंद रहेगी। किसान 11 नवंबर से उपज बिक्री के लिए मंडी ला सकते हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *