![]()
हरदा की टिमरनी स्थित शराब दुकान से अवैध शराब की खेप ले जाने के मामले में पुलिस ने कांग्रेस नेता का नाम सामने आया है। पुलिस ने खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में राहुल जायसवाल को सोमवार देर रात इंदौर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया। वे दिल्ली से इंदौर लौटे थे। गिरफ्तारी के बाद उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर हुआ है। इसमें राहुल ने शराब के कारोबार में अपनी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात कही है। टीआई की कार्रवाई के दौरान ट्रक की चपेट में आने से हुई थी मौत रविवार रात इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर अवैध शराब से भरे ट्रक की चपेट में आने से खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत हो गई थी। वे अवैध शराब की तस्करी की सूचना पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने ट्रक चालक को बाहर आने के लिए कहा, लेकिन चालक ट्रक लेकर भागने लगा। इसी दौरान ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आने से टीआई की जान चली गई। टिमरनी की शराब दुकान से भरी गई थी खेप जांच में हरदा जिले के टिमरनी की एक शराब दुकान से ट्रक में अवैध शराब भरे जाने की पुष्टि हुई थी। बैच नंबर 025 की शराब टिमरनी में राधाबाई की पुलिया के पास स्थित दुकान से भरी गई थी। इस मामले में आबकारी विभाग के अपर आयुक्त राजेश हेनरी ने हरदा के सहायक आबकारी अधिकारी अमरसिंह बघेल और आरक्षक अरुण कुमरे व कृष्णपाल सिंह डोड़रिया को निलंबित कर दिया था। वहीं, टिमरनी की दो और रहटगांव की एक शराब दुकान के लाइसेंस भी निलंबित किए गए थे। पहले शराब ठेके से संबंध होने से किया था इनकार इस मामले में टिमरनी के कांग्रेस नेता राहुल जायसवाल का नाम सामने आया था। उन्होंने मीडिया से बातचीत और सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शराब ठेके से अपना संबंध होने से इनकार किया था। उन्होंने बताया था कि वे बस और पेट्रोल पंप का संचालन करते हैं। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में राहुल जायसवाल ने शराब कारोबार में अपनी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात कही। उन्होंने बताया कि वे शराब दुकान का मैनेजमेंट देखते हैं। उनके मुताबिक, इस कारोबार में मनीष जायसवाल (इंदौर), मोईन जायसवाल (अहमदाबाद) और पाटेंद्र जायसवाल (बड़वानी) भी शामिल हैं। राहुल ने वीडियो में हिस्सेदारी का ब्योरा भी बताया। उन्होंने सभी की 30 प्रतिशत हिस्सेदारी होने की बात कही, जबकि पाटेंद्र जायसवाल का हिस्सा 10 प्रतिशत बताया। इस ब्योरे में हिस्सेदारी का कुल प्रतिशत स्पष्ट नहीं है। विधानसभा खातेगांव के प्रभारी होने की बात भी कही राहुल जायसवाल ने वीडियो में बताया कि वे फिलहाल विधानसभा खातेगांव के प्रभारी हैं। इससे पहले 2018 से 2024 के बीच वे युवा कांग्रेस हरदा के जिला अध्यक्ष रहे हैं। इस मामले में प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग ने भी अवैध शराब के कारोबार में कांग्रेस से जुड़े लोगों के शामिल होने की बात कही थी। राहुल जायसवाल की कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें और उनके संगठन में रहे पदों का विवरण भी सामने आया है। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… ‘भाई के हत्यारों को फांसी दो, घर पर बुलडोजर चलाओ’
देवास जिले के खातेगांव टीआई दिलीप पुरी की मौत से परिवार और पैतृक गांव में मातम है। रविवार रात इंदौर-बैतूल हाईवे पर शराब तस्करों को रोकने के दौरान ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया था। पूरी खबर पढ़ें…
publish_date
राहुल जायसवाल बोला- शराब करोबार में 30% पार्टनरशिप:टीआई दिलीप पुरी की मौत के मामले में कांग्रेस नेता गिरफ्तार
