रीवा के गांव में सड़क नहीं, डोली बनी एंबुलेंस:बीमार बुजुर्ग महिला को एक किमी तक उठाकर सड़क पहुंचाया; जांच के निर्देश




रीवा जिले के त्योंथर विधानसभा क्षेत्र में सड़क के अभाव ने विकास के दावों की पोल खोल दी। बुजुर्ग महिला बूटन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने पर एंबुलेंस गांव तक नहीं पहुंच सकी। ऐसे में ग्रामीणों ने महिला को करीब एक किलोमीटर तक डोली में उठाकर सड़क तक पहुंचाया, जहां से परिजन उसे अस्पताल लेकर रवाना हुए। मामला त्योंथर विधानसभा के ढखरा गांव का है। यहां सड़क नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह घटनाक्रम शनिवार का है, इसका वीडियो रविवार सुबह सामने आया। बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है
स्थानीय निवासी दिनेश रावत ने बताया कि सड़क के अभाव में गांव के बुजुर्गों और बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है। जरूरी कामों के लिए ग्रामीणों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। वहीं, स्थानीय निवासी सुमन कोल का कहना है कि ग्रामीण कई वर्षों से सड़क निर्माण की मांग कर रहे हैं। जनसुनवाई में आवेदन देने से लेकर रीवा कलेक्टर तक गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। मामले को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने जांच के निर्देश दिए हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *