Headlines

रीवा में स्कूल से लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण:3 बदमाशों ने जबरन कार में बैठाया, रास्ते में छोड़कर भागे; पुलिस जांच में जुटी




रीवा शहर के बिछिया थाना क्षेत्र में शनिवार शाम स्कूल से घर लौट रही 14 साल की नाबालिग छात्रा का बोलेरो सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। घटना स्वामी विवेकानंद स्कूल के पास की है। आरोपी पुलिस की कार्रवाई और घेराबंदी के बीच छात्रा को रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। छात्रा को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठाया स्कूल की छुट्टी होने के बाद छात्रा अपनी सहेली के साथ पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान बोलेरो आकर रुकी। उसमें सवार युवकों ने छात्रा को जबरन खींचकर गाड़ी में बैठा लिया। छात्रा की चीख-पुकार सुनकर मौके पर हड़कंप मच गया। उसकी सहेली ने तत्काल परिजनों को सूचना दी। घटना के समय छात्रा के माता-पिता काम पर गए हुए थे। बच्ची के अपहरण की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई। रास्ते में छोड़कर फरार हुए आरोपी सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। इसी दौरान बदमाश छात्रा को बीच रास्ते में छोड़कर फरार हो गए। शुरूआती जानकारी में इस वारदात में 3 आरोपियों के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस फिलहाल आरोपियों की तलाश कर रही है। बिछिया थाने में पदस्थ मुंशी कामदनाथ पाण्डेय ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में तलाश कर रही हैं। घटना, आरोपियों और वारदात के अन्य पहलुओं को लेकर पुलिस अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं कर रही है। आरोपियों की पहचान और अपहरण के पीछे की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *