लिफ्ट देने के बहाने पोस्टमास्टर की जेब से 20हजार निकाले:मैहर में गेट बंद कराने के बहाने भटकाया ध्यान; कार सवार युवक रास्ते में उतारकर फरार




मैहर जिले के अमरपाटन में कार सवार दो युवकों ने लिफ्ट देने के बहाने ब्रांच पोस्टमास्टर योगेंद्र कुमार गुप्ता की जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिए। युवकों ने गाड़ी का गेट ठीक से बंद नहीं होने की बात कहकर उनका ध्यान भटकाया। इसके बाद अस्पताल में काम होने का बहाना बनाकर उन्हें रास्ते में उतारकर फरार हो गए। पोस्ट ऑफिस से नकदी लेकर लौट रहे थे योगेंद्र कुमार गुप्ता ग्राम खरवाही में ब्रांच पोस्टमास्टर हैं। वे रोज पार्सल और कैश लेने खरवाही से अमरपाटन पोस्ट ऑफिस आते हैं। शुक्रवार दोपहर वे पोस्ट ऑफिस से नकदी लेकर गांव स्थित कार्यालय लौट रहे थे। गेट बंद कराने के बहाने उलझाया मैहर रोड पर संदीपनी स्कूल के पास एक कार उनके पास रुकी। कार सवार युवकों ने उन्हें लिफ्ट देने और आगे छोड़ने की बात कही। इस पर वे कार में बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद युवकों ने गाड़ी का गेट ठीक से बंद नहीं होने की बात कही। गेट बंद कराने के बहाने उन्होंने योगेंद्र कुमार गुप्ता को दो बार उलझाया। इसी दौरान उनकी जेब से 20 हजार रुपए निकाल लिए। पैसे गायब मिले तो थाने पहुंचे कुछ आगे जाने के बाद युवकों ने अस्पताल में काम होने की बात कही और योगेंद्र कुमार गुप्ता को रास्ते में उतार दिया। जेब से पैसे गायब होने का पता चलने पर वे अमरपाटन थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दी। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *