लोडिंग वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत:तीसरा घायल, दीपावली मनाने घर लौट रहे थे, वाहन भी पलटा




भिंड में लोडिंग वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। तीनों युवक दीपावली मनाने झांसी से इटावा अपने घर लौट रहे थे। हादसा बरोही थाना क्षेत्र में एनएच-719 पर सेमरपुरा मोड़ के पास हुआ। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन भी पलट गया। घटना शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3 बजे हुई। इटावा के रहने वाले थे युवक इटावा जिले के रहने वाले प्रमोद शाक्य (42), जितेंद्र शाक्य (32) और योगेंद्र बंजारे (36) झांसी में शटरिंग का काम करते थे। तीनों बाइक से झांसी से डबरा होते हुए इटावा जा रहे थे। सेमरपुरा मोड़ के पास लोडिंग वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद लोडिंग वाहन भी मौके पर पलट गया। घायल योगेंद्र का सैफई में इलाज जारी तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने प्रमोद और जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल योगेंद्र को प्राथमिक उपचार के बाद सैफई रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी। शनिवार दोपहर परिजन भिंड पहुंचे। इसके बाद दोनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पुलिस कर रही हादसे की जांच बरोही थाना प्रभारी अतुल भदौरिया ने बताया कि हादसे में दो युवकों की मौत हुई है, जबकि एक घायल है। तीनों शटरिंग का काम करते थे। दीपावली मनाने घर लौट रहे थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। लोडिंग वाहन से जुड़ी जानकारी जुटा रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *