![]()
मंत्री विश्वास सारंग रविवार देर शाम खरगोन पहुंचे। उन्होंने नवग्रह कॉरिडोर और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद स्थानीय बाजार गए। स्वदेशी सामान को बढ़ावा देने उन्होंने दीपावली के लिए दीये खरीदे। सारंग ने नवग्रह मंदिर में पूजा की। इसके बाद कॉरिडोर में कुंदा स्थित प्राचीन कुंडों के संरक्षण के निर्देश दिए। 25 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे नवग्रह लोक के स्तंभों पर बेहतर रंग-रोगन कराने को कहा। उन्होंने जिला अस्पताल के महिला वार्ड का भी निरीक्षण किया। सफाई और सुविधाओं को लेकर मरीजों से बात की। इससे पहले वे जिला सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए। इस दौरान पूर्व मंत्री बालकृष्ण पाटीदार, विधायक राजकुमार मेव, सचिन बिरला और भाजपा जिला अध्यक्ष नंदा ब्राह्मणे, नगर पालिका अध्यक्ष छाया जोशी सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद थे।
publish_date
विश्वास सारंग ने किया नवग्रह लोक का निरीक्षण:अधिकारियों के प्राचीन कुंडों के संरक्षण के निर्देश दिए; बाजार से दीये भी खरीदे
