![]()
मंडला जिले में आबकारी विभाग ने शनिवार को अवैध शराब बनाने और बेचने के ठिकानों पर कार्रवाई की। इमलीगोहान में टीम को करीब 2 हजार किलो महुआ लाहन और 55 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब मिली। विभाग ने महुआ लाहन और शराब बनाने के बर्तन मौके पर ही नष्ट कर दिए। आबकारी विभाग के मुताबिक, अलग-अलग ठिकानों से महुआ लाहन से भरे करीब 110 डिब्बे और एक ड्रम मिला। टीम को देखकर शराब बना रहे लोग मौके से भाग गए। उनकी तलाश की जा रही है। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध शराब बनाने के तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। नैनपुर में भी दबिश, देशी शराब जब्त आबकारी टीम ने नैनपुर के झिरिया और शहरी क्षेत्र में भी दबिश दी। यहां से 62 नग देशी प्लेन शराब और 10 लीटर कच्ची शराब जब्त की गई। इन मामलों में भी तीन प्रकरण दर्ज किए गए हैं। विभाग के मुताबिक, पूरी कार्रवाई में कुल छह प्रकरण दर्ज हुए। जब्त शराब और नष्ट किए गए महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 2 लाख 14 हजार 710 रुपए है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, हरे सिंह उइके और आबकारी बल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। विभाग ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
publish_date
शराब की भट्टियों पर आबकारी का छापा, 6 केस दर्ज:इमलीगोहान में 2 हजार किलो महुआ लाहन मिला, नैनपुर में देशी और कच्ची शराब जब्त
