![]()
सागर में शराब पीने से तबीयत बिगड़ने और व्यक्ति की मौत की घटना के बाद शराब माफियाओं के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। घटनाक्रम के बाद सोमवार को मछरयाई शराब दुकान खोलने के लिए ठेकेदार कर्मचारियों के साथ पहुंचे। शराब दुकान देख महिलाएं भड़क उठी। क्षेत्र की महिलाएं इकट्ठा हुईं। डंडे लेकर शराब दुकान पर पहुंच गईं। उन्होंने शराब दुकान बंद करने की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। हंगामा होते देख ठेकेदार शराब दुकान बंद करके मौके से चला गया। घटनाक्रम की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। समझाइश देकर महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने कहा कि रहवासी इलाके में शराब दुकान का संचालन नहीं होने देंगे। उन्होंने शराब दुकान का स्थान बदलकर अन्य स्थान पर शिफ्ट कराने की मांग की है। शराब पीने से हुई थी व्यक्ति की मौत दरअसल, 15 नवंबर को मछरयाई लीकर शॉप से शराब पीने के बाद दो लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी। सूचना पर पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने विष्णु खटीक निवासी मछरयाई को मृत घोषित कर दिया था। वहीं कमलेश सोनी का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटनाक्रम सामने आने के बाद से क्षेत्रवासी शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं। प्रशासन ने दुकान हटवाने का आश्वासन दिया है।
publish_date
शराब दुकान खोलने पहुंचे ठेकेदार, महिलाएं डंडे लेकर पहुंचीं; हंगामा:मछरयाई लीकर शॉप दूसरी जगह शिफ्ट करने की मांग, पुलिस ने मौके पर संभाला मामला
