Headlines

शाजापुर की 150 साल पुरानी गोवर्धन हवेली में पूजा हुई:ठाकुर जी का हुआ विशेष श्रृंगार, शाम को अन्नकूट में लगाए जाएंगे छप्पन भोग




शाजापुर में दीपावली के दूसरे दिन पड़वा पर 150 साल पुरानी गोवर्धन हवेली में गोवर्धन यानी श्री गिरिराज पूजा हुई। इस दौरान ठाकुर जी का श्रृंगार किया गया और भक्तों ने भजन गाए। मंदिर समिति ने गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया। मंदिर के पुजारी ने दूध, शहद और अन्य सामग्री से उसका अभिषेक किया। मंदिर आए श्रद्धालुओं ने ठाकुर जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर के पुजारी नीकुंज मेहता ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी दीपावली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा हुई। शाम को अन्नकूट का आयोजन होगा, जिसमें ठाकुर जी को छप्पन भोग लगाया जाएगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *