शाजापुर में वाहन की टक्कर से युवक की मौत,साथी घायल:पल्सर बाइक पर ईंट भट्ठे से घर लौट रहे थे; बेरछा रोड पर हादसा




शाजापुर में शनिवार शाम बेरछा रोड पर सांपखेड़ा के आगे पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने पल्सर को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पवन कुशवाह (18) की मौत हो गई, जबकि योगेश कुशवाह (25) घायल हो गया। ईंट भट्ठे से घर लौट रहे थे दोनों मृतक के परिजनों के मुताबिक, पवन और योगेश सांपखेड़ा गांव के ईंट भट्ठे पर काम करते थे। शनिवार शाम करीब 7:30 बजे काम खत्म करने के बाद दोनों पल्सर से शाजापुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिया के पास उनकी बाइक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई। घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी हादसे में योगेश के सिर में चोट आई है। राहगीरों ने एंबुलेंस 108 को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल शाजापुर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पवन को मृत घोषित कर दिया। योगेश का इलाज जारी है। पवन का शव जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *