![]()
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शिवपुरी के नक्षत्र गार्डन में आयोजित युवा संवाद और भजन क्लबिंग कार्यक्रम में युवाओं से बातचीत की। इस दौरान ग्वालियर के भजन गायक साधु तिवारी ने शिव भजन प्रस्तुत किए। सिंधिया भी उनके साथ सुर मिलाते नजर आए। साधु तिवारी के भजनों पर सिंधिया ने मिलाया सुर साधु तिवारी ने ‘आवागमन मिटा दो भोले शंकर…’ और ‘पार्वती-पार्वती, समझाने आए सप्तर्षि…’ भजन पेश किए। भजनों के बीच सिंधिया ने भी उनके साथ गाया। युवाओं के सवालों के दिए जवाब भजन क्लबिंग के साथ हुए संवाद सत्र में सिंधिया ने युवाओं के सवाल सुने और उनके जवाब दिए। उन्होंने नई पीढ़ी की सोच, आकांक्षाओं और भविष्य को लेकर उनकी अपेक्षाओं को समझने की कोशिश की। कार्यक्रम में जेनरेशन-जी (जेन-जी) और जेनरेशन-अल्फा के विचारों पर भी चर्चा हुई। भक्ति संगीत के साथ युवाओं को अपनी बात रखने का मौका मिला।
publish_date
शिवपुरी में भजन क्लबिंग में झूमे ज्योतिरादित्य सिंधिया:गायक साधु तिवारी के शिव भजनों पर मिलाया सुर; जेन-जी युवाओं के सवालों के दिए जवाब
