सड़क की नपाई रोकने पर सरपंच से मारपीट:मैहर में आरोपी गिरफ्तार; स्कूल से हनुमान मंदिर तक नपाई के दौरान हुआ था विवाद




मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र के इटमा गांव में सड़क की नपाई रोकने को लेकर सरपंच से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने नपाई बंद कराकर सरपंच से गाली-गलौज की और हाथ-मुक्कों से पीटा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गुरुवार शाम उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। स्कूल से हनुमान मंदिर तक हो रही थी नपाई टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक, इटमा निवासी राजेन्द्र नाथ चतुर्वेदी (55) ग्राम पंचायत के सरपंच हैं। उन्होंने 11 नवंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। सरपंच ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव बलराम यादव और अन्य लोगों के साथ गांव के मुख्य रास्ते पर प्राथमिक शाला से हनुमान मंदिर तक सड़क की नपाई करा रहे थे। इसी दौरान गांव का रामनरेश पटेल (59) वहां पहुंचा और नपाई रुकवाकर काम बंद करा दिया। आरोप है कि इस बात पर विवाद हुआ और रामनरेश ने सरपंच से गाली-गलौज कर हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घुटने, कंधे, सीने और पेट में आई चोट मारपीट में सरपंच के दाहिने घुटने, कंधे, सीने और पेट में चोटें आईं। शिकायत के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा शिकायत पर ताला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रामनरेश पटेल को गिरफ्तार किया। वह दशरथ प्रसाद पटेल का बेटा और इटमा गांव का निवासी है। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *