सतना में दशहरा-विसर्जन को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च:पांच घाटों पर सुरक्षा इंतजाम; नदी में पीओपी मूर्तियों का विसर्जन प्रतिबंधित




सतना में दशहरा, रावण दहन और दुर्गा प्रतिमा विसर्जन शांतिपूर्ण ढंग से कराने पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां तेज की। रविवार को सिटी कोतवाली चौक से पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला। एसडीएम रघुराजनगर (शहरी) राहुल सिलाडिया की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों, पुलिस और नगर निगम अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें कानून-व्यवस्था, यातायात और प्रतिमा विसर्जन की व्यवस्थाओं पर निर्देश दिए गए। प्रशासन ने 20, 21 और 22 अक्टूबर तक शहर के पांच विसर्जन स्थलों पर इंतजाम किए हैं। इनमें सतना नदी के माधवगढ़, जिगनहट, देवरा, उंचवा टोला घाट और ट्रांसपोर्ट नगर का कृत्रिम कुंड हैं। यहां रोशनी, क्रेन, गोताखोर, मोटर बोट, बैरिकेडिंग, पेयजल और मेडिकल टीम की व्यवस्था रहेगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए पीओपी (प्लास्टर ऑफ पेरिस) से बनी मूर्तियों का विसर्जन सतना नदी के घाटों पर बैन रहेगा। ऐसी मूर्तियों को ट्रांसपोर्ट नगर के कृत्रिम कुंड में विसर्जित करना होगा। फ्लैग मार्च में सीएसपी मनीष त्रिपाठी, कोलगवां, सिटी कोतवाली, सिविल लाइन थाना प्रभारी, महिला थाना और यातायात पुलिस के जवान शामिल थे। अधिकारियों ने समितियों से सौहार्द बनाए रखने की अपील की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *