सब्जी मंडी में 13 लाख का 83 क्विंटल लहसुन पकड़ा:दोनों व्यापारियों के पास लाइसेंस नहीं, काजग पर प्रयागराज लिखा, बेचा जा रहा था सतना में




सतना के डेलौरा स्थित गांधी सब्जी बाजार में मंडी बोर्ड की टीम ने छापा मारकर करीब 13 लाख का 83 क्विंटल अवैध लहसुन जब्त किया है। जांच के दौरान दो दुकानें बिना लाइसेंस के कारोबार और स्टॉक करती पाई गईं। वहीं एक अन्य दुकान बंद मिलने पर उसे सील कर दिया गया। जांच में ‘कामना ट्रेडर्स’ के संचालक आनंद कुमार कुशवाहा के यहां से 4.80 हजार किलो लहसुन मिला, जिसकी कीमत 7.53 लाख रुपए आंकी गई है। दुकान के पास मंडी का लाइसेंस नहीं था। संचालक ने सीहोर मंडी का जो पास दिखाया, वह यूपी के प्रयागराज के लिए बना था। लहसुन को प्रयागराज ले जाने की बजाय सतना में रखकर बेचा जा रहा था। अफसरों ने इसे टैक्स चोरी माना है। बिना लाइसेंस बिल पर चल रहा था धंधा वहीं ‘चंदन ट्रेडर्स’ के मालिक चंदन कछवाहा के यहां से 5.49 लाख रुपए कीमत का 3.50 हजार किलो लहसुन जब्त किया गया। इस दुकान के पास भी लाइसेंस नहीं था और कारोबार केवल साधारण बिल के भरोसे चलाया जा रहा था, जो मंडी के नियमों के खिलाफ है। कोर्ट में चलेगा केस, अफसरों को नोटिस कार्रवाई के दौरान बंद मिली तीसरी दुकान को प्रशासन ने सील कर दिया है। मंडी प्रशासन ने साफ किया है कि कोई जुर्माना लेकर मामला रफा-दफा नहीं होगा, बल्कि दोनों व्यापारियों के खिलाफ सतना कोर्ट में केस दर्ज कराया जा रहा है। वहीं लापरवाही बरतने पर संबंधित मंडी निरीक्षकों को भी नोटिस जारी किया गया है। यह पूरी कार्रवाई एसडीएम राहुल सिलाडिया के मार्गदर्शन में मंडी सचिव करुणेश तिवारी की टीम ने की।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *