Headlines

सरकारी अफसरों के AI से बनाए फर्जी वीडियो:इंदौर में कृषि क्रांति पेज के एडमिन पर FIR; अधिकारियों के चेहरों का भी बनाया डीपफेक




इंदौर में AI तकनीक का गलत इस्तेमाल कर शासकीय अधिकारियों, सरकारी कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। पंढरीनाथ थाना पुलिस ने मंगलवार को कृषि विभाग के उप संचालक की शिकायत पर कृषि क्रांति नाम के सोशल मीडिया पेज के एडमिन के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोप है कि एडमिन ने ये वीडियो फेसबुक और इंस्टाग्राम पर वायरल किए। वीडियो में अधिकारियों से मिलते-जुलते चेहरे भी डीपफेक तकनीक से बनाए गए हैं। कृषि क्रांति नाम से संचालित होता है सोशल मीडिया पेज पंढरीनाथ पुलिस के मुताबिक, कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय उप संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास के अधिकारी संदीप यादव ने शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया गया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर कृषि क्रांति नाम से एक पेज संचालित होता है। पेज के एडमिन ने AI टूल की मदद से शासकीय कर्मचारियों, सरकारी दफ्तरों, उनकी कार्यप्रणाली और राष्ट्रीय प्रतीकों से जुड़े भ्रामक, आपत्तिजनक और मानहानिकारक वीडियो तैयार किए। इसके बाद इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कृषि विभाग से कोई लेना-देना नहीं उप संचालक ने शिकायत में बताया कि इन वीडियो का कृषि विभाग से कोई लेना-देना नहीं है। जनता को भ्रमित करने और सरकारी कामकाज पर सवाल खड़े करने की नीयत से ये वीडियो बनाए गए। इससे शासकीय संस्थाओं की विश्वसनीयता पर गंभीर असर पड़ता है। डिजिटल रिकॉर्ड और IP लॉग्स की जांच की मांग शिकायत में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, वीडियो के URL नंबर, डिजिटल रिकॉर्ड, IP लॉग्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच की मांग की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 356(1) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act 2000) की धारा 66C व 66D के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *