सरकारी कार्यक्रम में आए सांसद, मंच पर नहीं मिली जगह:तहसीलदार पर भड़के, बोले- बुलाया क्यों था…सब लिख के दो, हम निपट लेंगे




भाजपा सांसद दर्शन सिंह चौधरी को एक सरकारी कार्यक्रम में मंच पर जगह नहीं मिली। वे करीब एक घंटे तक कार्यकर्ताओं और लोगों के बीच कुर्सी पर बैठे रहे। कार्यक्रम के बैनर पर भी उनकी फोटो और नाम नहीं था। सांसद रायसेन में लोकार्पण समारोह में शामिल हुए थे। घटना मगंलवार की है। वहीं, स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अधिकारियों के साथ फीता काटकर एसडीएम कार्यालय का लोकार्पण किया। इसके बाद वे वहां से रवाना हो गए। सांसद को न मंच पर बुलाया गया। न ही कोई अधिकारी उनसे मिलने पहुंचा। तहसीलदार को बुलाकर मांगा लिखित जवाब तय प्रोटोकॉल का पालन नहीं होने पर सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने मौके पर ही तहसीलदार शैलेश सिंह को बुलाया। उन्होंने नाराजगी जताते हुए प्रोटोकॉल के नियमों की जानकारी मांगी। सांसद ने कहा- प्रोटोकॉल के नियम क्या कहते हैं। यह स्पष्ट किया जाए। हमें जनता ने चुना है। हम जनता के सेवक हैं। अधिकारियों को भी जनता की सेवा के लिए ही पदों पर बैठाया गया है। उन्होंने कहा- कार्यक्रम में प्रोटोकॉल के नियमों का पालन नहीं हुआ। किस नियम के तहत लोकार्पण की प्रक्रिया पूरी की गई। इसका लिखित जवाब दिया जाए। सांसद ने तहसीलदार से पूरे मामले में लिखित स्पष्टीकरण मांगा। एसडीएम कार्यालय का था लोकार्पण कार्यक्रम यह कार्यक्रम रायसेन जिले के बरेली में एसडीएम कार्यालय के लोकार्पण के लिए रखा गया था। इसमें स्थानीय विधायक और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल ने अधिकारियों के साथ फीता काटकर कार्यालय का लोकार्पण किया। लोकार्पण के बाद मंत्री अधिकारियों के साथ मंच पर पहुंचे बिना ही वहां से रवाना हो गए। इस दौरान सांसद को मंच पर जगह नहीं मिली। वीडियो सामने आने के बाद चर्चा इस पूरे घटनाक्रम के वीडियो सामने आए हैं। इसके बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इसकी चर्चा हो रही है। कार्यक्रम में प्रोटोकॉल का पालन किस स्तर पर नहीं हुआ। इसकी जिम्मेदारी किसकी थी, यह सांसद के लिखित जवाब मांगने के बाद स्पष्ट हो सकेगा।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *