Headlines

सलकनपुर आश्रम में बदला शरद पूर्णिमा उत्सव का स्वरूप:20 साल में पहली बार उत्तम स्वामी नहीं हुए शामिल; आमंत्रण पत्र से नेताओं के नाम भी गायब




सीहोर के सलकनपुर स्थित महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी के आश्रम में इस बार शरद पूर्णिमा उत्सव का स्वरूप बदला नजर आया। करीब दो दशक से हर साल होने वाले आयोजन में उत्तम स्वामी शामिल नहीं हुए। आश्रम परिसर में उनकी बड़ी तस्वीरें भी नजर नहीं आईं। इस बार कार्यक्रम का आयोजन समर्पण सेवा समिति के नाम से किया गया। आयोजन के बदले स्वरूप को लेकर श्रद्धालुओं और क्षेत्र के लोगों के बीच चर्चा रही। आमंत्रण पत्र में भी दिखा बदलाव इस बार आयोजन के आमंत्रण पत्र में भी पहले की तुलना में बदलाव नजर आया। पहले आमंत्रण पत्रों में प्रमुख नेताओं के नाम शामिल होते थे, लेकिन इस बार क्षेत्रीय विधायक और सांसद के नाम भी नहीं थे। कार्यक्रम में किसी बड़े नेता की मौजूदगी भी नजर नहीं आई। उत्तम स्वामी पर आरोपों के बाद से सार्वजनिक रूप से नहीं आए नजर कुछ समय पहले उत्तम स्वामी पर आरोप लगे थे। इसके बाद से वे सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। हालांकि, इस बार के आयोजन में उनकी अनुपस्थिति और कार्यक्रम के बदले स्वरूप को लेकर आयोजकों की ओर से कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। करीब 20 साल से चली आ रही परंपरा में हुए बदलाव को लेकर लोगों के बीच चर्चा बनी हुई है।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *