Headlines

सीधी में इलेक्ट्रिक ऑटो रेही नदी पुल पर पलटा:तीन महिलाओं समेत चार घायल, ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा




सीधी जिले के घोघरा गांव में सोमवार सुबह एक इलेक्ट्रिक ऑटो रेही नदी के पुल पर पलट गया। इस हादसे में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए। ऑटो सीधी से चंद्रिका मंदिर घोघरा जा रहा था। बताया गया कि पुल पर पहुंचते ही ऑटो का ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और ऑटो पलट गया। गनीमत रही कि ऑटो पुल से नीचे नदी में नहीं गिरा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल सीधी पहुंचाया गया। घायल महिलाओं की पहचान पटपरा गांव निवासी रामबाई सेन, कुसुम कली सेन और मुन्नी सेन के रूप में हुई है। ऑटो चालक की पहचान अभी सामने नहीं आई है। डॉक्टर अरविंद सोनी के अनुसार, सभी घायलों का उपचार चल रहा है और उनकी हालत सामान्य है। उन्हें हाथ-पैर, सीने और पीठ में चोटें आई हैं।



publish_date

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *